हमीरपुर: मौदहा कपसा रोड पर प्रशासन ने चार ओवरलोड ट्रकों को पकड़कर मंडी में किया खड़ा
हमीरपुर जिले के मौदहा कोतवाली कस्बा के कपसा मार्ग पर उप जिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी ,पुलिस की संयुक्त टीम ने ओवर लोड वाहनों के खिलाफ चलाया चेकिंग अभियान । चार ट्रकों को पकड़ कर मंडी समिति में खड़ा कराया गया। चालकों व वाहन स्वामियों पर कानूनी कार्यवाही की जाएगी। यह जानकारी बुधवार को आठ बजे मिली।