जगदलपुर: जमीन सीमांकन के दौरान तलवार लहराकर आम लोगों को डराने वाले आरोपी को नगरनार पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस प्रशासन द्वारा गुरुवार शाम 5 बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार विगत 30 जून को ग्राम मारकेल शिवनागुड़ापारा में जमीन सीमांकन के दौरान आरोपी विश्वकर्मा कश्यप द्वारा धारदार लोहे का तलवार लहराकर आम लोगो को डरा धमकाकर भयभीत कर गांव का माहौल खराब कर रहा था, जिसे नगरनार पुलिस द्वारा घेराबंदी कर पकडा गया।