फुल्लीडूमर: बेलहर के जदयू विधायक ने क्षेत्र का दौरा किया, ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और समाधान का आश्वासन दिया
बेलहर के जदयू विधायक मनोज यादव ने शनिवार की दोपहर करीब 2 बजे फुल्लीडुमर प्रखंड के विभिन्न गांव का दौरा कर लोगों की स्थानीय समस्याओं से अवगत हुए। इस दौरान विधायक प्रखंड के उत्तरी कोझी पंचायत के सिमरीकुंड गांव पहुंचे और ग्रामीणों से मुलाकात की। मौके पर प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष सह कैथा पंचायत के मुखिया चंदन कुमार, लखन लाल देव, अरविंद देव, संजय मांझी साथ थे।