रामपुर: शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में DM की अध्यक्षता में छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया
Rampur, Rampur | Sep 26, 2025 शुक्रवार को शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पिछड़ा वर्ग कल्याण, समाज कल्याण, तथा अल्पसंख्यक कल्याण एवं वक्फ विभाग द्वारा संचालित छात्रवृत्ति योजनाओं के तहत आयोजित किया गया।