रामपुर: शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में DM की अध्यक्षता में ईंट भट्टा संचालकों के साथ विशेष बैठक आयोजित की गई
Rampur, Rampur | Sep 26, 2025 शुक्रवार को शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई, जिसमें ईंट भट्टा संचालकों और संबंधित अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य प्रदूषण फैलाने वाले अवैध ईंट भट्टों पर कार्रवाई करना था।