रामपुर: सैफनी में ई-रिक्शा को ट्रक ने मारी टक्कर, तीन वर्षीय बच्चे और एक महिला की मौत, दो लोग घायल
Rampur, Rampur | Sep 26, 2025 शुक्रवार को शाम चार बजे मिली जानकारी के अनुसार एक ही परिवार के कुछ लोग गुरुवार को शाम 6 बजे के आसपास ई रिक्शा में शादी से वापस आ रहे थे। तभी सैफनी में तेज रफ्तार ट्रक ने ई रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में 32 वर्षिय सलमा और 3 वर्षिय अल फ़ैज़ की मौत हो गई जबकि 2 लोग घायल है। शुक्रवार को जिला अस्पताल में शवो का पोस्टमार्टम कराया गया है।