वीर शिरोमणि राजपूत क्षत्रिय सम्राट पृथ्वीराज चौहान जी की जयंती व मूर्ति अनावरण समारोह का आयोजन 28 जून को होने जा रहा है जिसमें समस्त भारत से राजपूत समाज से बड़े-बड़े नेता संत महापुरुष समझ में पहुंच रहे हैं और आसपास गांव से 36 बिरादरी से सभी लोग इस आयोजन में शामिल होंगे। राजपूत समाज व अन्य बिरादरियों के लोगों के सहयोग से इस कार्यक्रम को भव्य और ऐतिहासिक बनाया जाएगा। राजपूत सम्राट पृथ्वीराज चौहान जी के समर्पित इस भव्य गेट को बनवाने में विदेश में बैठे राजपूत समाज के बच्चों और समस्त समाज का बहुत बड़ा योगदान रहा है। और राजपूत समाज के बड़े-बड़े लोगों ने हाथ जोड़कर 36 बिरादरी को इस कार्यक्रम में आने का निमंत्रण दिया और सभी से निवेदन किया कि इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक और भव्य बनाएं।
Karnal, Karnal | Jun 26, 2026