कन्नौज: कन्नौज के मकरंदनगर क्षेत्र में देर शाम गुरूपूर्णिमा पर कराया गया भंडारा, भक्तों ने कहा- हनुमानजी की कृपा से होता भंडारा
कन्नौज शहर के मकरंदनगर क्षेत्र में स्थित हनुमान मंदिर के बाहर गुरूपूर्णिमा के अवसर पर गुरूवार देर शाम भंडारा का आयोजन किया गया। भंडारे के प्रसाद को सड़क पर निकल रहे राहगीरों को बांटा गया। जिससे श्रद्धालुओं ने भंडारा ग्रहण किया। गुरूवार देर शाम 7 बजे कपिल सैनी ने बताया कि बदलेबाबा का यह मंदिर हनुमान जी का है। जिसमें गुरूपूर्णिमा के उपलक्ष्य में भंडारा किया है।