कन्नौज: कन्नौज जिले के ग्राम पिहानी में भगवान श्री सत्यनारायण की कथा का आयोजन, कथा का श्रवण करने से होती है पूरी मनोकामना
कन्नौज जिले के ग्राम पिहानी में गुरुवार शाम 6 बजे भगवान श्री सत्यनारायण की कथा का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने कथा के आयोजन के साथ हवन पूजन का कार्यक्रम भी किया। सरस कथा वाचक आचार्य पंडित घनश्याम तिवारी ने श्रद्धालुओं के बीच भगवान श्री सत्यनारायण की कथा का श्रवण कराते हुए उन्होंने बताया कि भगवान श्री सत्यनारायण की कथा कहना और सुनना दोनो ही भक्तिमय हैं।