कन्नौज: कन्नौज शहर के सिद्धपीठ मां फूलमती देवी मंदिर में देर शाम तक भक्तों का तांता लगा रहा, गुरूपूर्णिमा को लेकर हुआ भंडारा
कन्नौज शहर में स्थित सिद्धपीठ माॅं फूलमती देवी मंदिर में गुरूवार को देर शाम तक गुरू पूर्णिमा के पर्व को लेकर भक्तों का तांता लगा रहा है। भक्त माॅं गंगा के स्नान करने के बाद माॅं फूलमती देवी मंदिर पहुंच रहे थे। जिससे लगातार सुबह से शाम तक भक्तो की भीड़ कम होने का नाम नही ले रही थी। दूर-दूर से भक्त मातारानी के दरबार में दर्शन के लिए पहुंच रहे थे।