कन्नौज: कलेक्ट्रेट में मुख्य विकास अधिकारी रामकृपाल चौधरी की अगुवाई में हुई निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक
कन्नौज के मुख्य विकास अधिकारी रामकृपाल चौधरी की अगुवाई में गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई इस बैठक के दौरान कन्नौज में निर्माणाधीन रोमा स्मारक के जल्द निर्माण कार्य को पूर्ण करने के लिए कहा गया साथ ही साथ बाल संग्रहालय के काम को नए सिरे से करने के लिए बोला गया है।कई अन्य परियोजनाओं के जल्द पूर्ण करनेके निर्देश थे