जमुई: बाराटांड़ में अपराधियों ने पूर्व नक्सली कमांडर को गोली मारकर हत्या की, पुलिस ने अस्पताल में शव का कराया पोस्टमार्टम
Jamui, Jamui | Dec 28, 2025 बाराटांड़ गांव में अपराधियों ने चिलकाखाड़ गांव निवासी लखन यादव की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मृतक लखन यादव के शव को रविवार की सुबह 9:00 बजे सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा पोस्टमार्टम कर एक गोली मृतक के शरीर से निकाली गई है जिसे जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है।