जमुई: पुल संख्या 676 पर सीमेंट लदी मालगाड़ी के 3 डब्बे नदी में गिरे, आधा दर्जन से अधिक डब्बे पटरी से उतरे, परिचालन ठप
Jamui, Jamui | Dec 28, 2025 हावड़ा से पटना और दिल्ली को जोड़ने वाली मेन रेलवे लाइन पर टेलवा बाजार हॉल्ट स्थित पुल संख्या 676 पर शनिवार और रविवार की मध्य रात्रि करीब 12:30 बजे सीमेंट लदी मालगाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में मालगाड़ी का 03 डब्बा पुल से नीचे नदी में गिर गया, जबकि आधा दर्जन से अधिक डब्बा पटरी से नीचे उतरकर एक दूसरे से टकरा गई।