महोबा: लुहारी गांव में आइसक्रीम विक्रेता की पिटाई, पैसे मांगने पर दबंगों ने लूटे रुपये
Mahoba, Mahoba | May 14, 2026 आइसक्रीम विक्रेता सुशील के साथ दबंगों ने मारपीट कर दी। आरोप है कि आइसक्रीम खाने के बाद पैसे मांगने पर दबंगों ने उसे लात-घूसों से पीटा और जेब में रखे रुपये छीन लिए। पीड़ित ने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर सुरक्षा और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।