गाज़ीपुर: गेमिंग के नाम पर साइबर ठगी करने वालों पर गाजीपुर साइबर सेल का बड़ा वार, पीड़िता के खाते में लौटे ₹1 लाख 10 हजार
गाजीपुर में साइबर ठगी के शिकार लोगों के लिए राहत भरी खबर है। गेमिंग के नाम पर यूपीआई के जरिए 1 लाख 10 हजार रुपये की ठगी का शिकार हुई महिला की पूरी रकम गाजीपुर साइबर सेल ने वापस करा दी है। कोतवाली थाना क्षेत्र की रहने वाली रीना चौहान ने घटना के तुरंत बाद साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रकम होल्ड कराई।