हनुमानगढ़: जंक्शन में महिला के पति को चारपाई से बांधकर बेरहमी से पीटने के मामले में दोनों आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल
हनुमानगढ़ जंक्शन में एक महिला के पति को चारपाई पर बांधकर बेरहमी से पीटने के मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायिक अभिरक्षा में जेल भिजवा दिया है। इससे पहले पुलिस इस मामले में सात आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भिजवा चुकी है। मिली जानकारी अनुसार यह मामला 11 अक्टूबर 2024 का है।