पलिया: पलिया सहित जिले के विभिन्न अस्पतालों, नर्सिंग होम और फायर ऑडिट इवेल्यूएशन ड्रिल कराकर डॉक्टर और स्टाफ को किया गया जागरूक
मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने बुधवार सुबह करीब 10 बजे जानकारी देते हुए बताया कि स्कीम संख्या 3 के तहत पलिया सहित जिले के विभिन्न अस्पतालों और नर्सिंग होम्स में फायर ऑडिट एवं अग्नि सुरक्षा मूल्यांकन ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान अस्पताल परिसरों मैं उपलब्ध अग्निशमन उपकरणों की स्थिति की जांच की गई तथा सुरक्षा मानकों का आकलन किया गया