कर्वी: कर्वी रेलवे स्टेशन के बाहर अचेत अवस्था में पड़े व्यक्ति को RPF ने जिला अस्पताल में कराया भर्ती, इलाज के दौरान हुई मौत
कर्वी रेलवे स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास पड़े 75 वर्षीय अज्ञात वृद्ध व्यक्ति को गुरुवार की शाम 6 बजे कर्वी RPF ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां इलाज के दौरान आज शुक्रवार की सुबह 4 बजे व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं मृतक पहचान न होने पर पुलिस ने शव को आज शुक्रवार की सुबह 10 बजे जिला मोर्चरी हाउस में 72 घंटे के लिए रखाया है।