कर्वी: बहिलपुरवा के गड़रियन पुरवा में बाइक पेड़ से टकराई, बाइक सवार की मौत, पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम
बहिलपुरवा के गड़रियन पुरवा गांव में बीते गुरुवार की शाम 7 बजे बाइक पेड़ से टकराने पर बाइक सवार कल्लू पुत्र चुनकवान निवासी ओरा पहाड़ी की मौत हो गई। मंटू घर से बाइक से मैदान शौचक्रिया के लिए जा रहा था, तभी यह हादसा हो गया।वहीं सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव का आज शुक्रवार की दोपहर 1 बजे जिला मुख्यालय में पोस्टमार्टम कराया है।