कर्वी: पूजा-पाठ के बहाने घर से लाकर व्यक्ति की हत्या करने वाले 2 लोगों को कर्वी पुलिस ने किया गिरफ्तार, एसपी ने किया खुलासा
चित्रकूट जनपद में पत्नी की बीमारी को ठीक करने के नाम पर अमावस्या के दिन पति को बुलाकर तंत्र मंत्र करने के बहाने उससे 3 लाख की ठगी करने के बाद उसकी गला घोंटकर हत्या करने के बाद उसके शव को जंगल में फेंकने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 2 लाख 64 हजार रुपए बरामद किए है।