कर्वी: चित्रकूट के मऊ शेषा सुबकरा गांव में कच्चा घर गिरने से महिला की मौत, दो बच्चियां घायल
मऊ तहसील अंतर्गत शेषा सुबकरा गांव में आज शुक्रवार को सुबह एक दर्दनाक हादसे ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया। लगातार बारिश के चलते एक कच्चे घर की भीगी दीवार अचानक भरभराकर गिर पड़ी, जिसके मलबे में एक मां अपनी दो बेटियों सहित दब गई। हादसे में मां सुनैना पत्नी छोटे लाल की मौके पर ही मौत हो गई है।