कर्वी: गुमशुदा बांदा निवासी व्यक्ति के हत्यारों की गिरफ्तारी मामले में एसपी चित्रकूट ने जारी किया बयान
गुमशुदा बांदा निवासी व्यक्ति राजा भैया की हत्यारो की गिरफ्तारी के संबंध में पुलिस अधीक्षक चित्रकूट ने आज शुक्रवार के दोपहर 2 बजे बयान जारी किया है। एसपी ने बताया कि बीती 4 अगस्त 2025 को राजा भैया का शव कंकाल अवस्था में भरतकूप के हुडा के जंगल में मिला था। उधार लिए पैसे न देने को लेकर अभियुक्त राहुल और बुद्ध विलास ने राजा भैया की हत्या कर दी।