बेगूसराय: जिले में 4 अप्रैल से होमगार्ड बहाली की प्रक्रिया, DM एवं SP ने प्रेक्षागृह में की संयुक्त बैठक
जिले में होमगार्ड जवान भर्ती के लिये 04 अप्रैल 2026 से शरीरिक दक्षता परीक्षा आयोजित किया जायेगा. इसको लेकर डीएम श्रीकांत शास्त्री एवं एसपी मनीष ने संयुक्त रूप से प्रेक्षागृह में गुरुवार की दोपहर 03:00 बजे ब्रीफिंग की. ब्रीफिंग के दौरान नामांकन प्रक्रिया के सफल, पारदर्शी एवं सुचारू संचालन को लेकर सभी पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये.