बदायूं: बनेई गांव में उधार के रुपए न देने पर चार लोगों ने महिला को डंडे और चप्पल से मारकर किया घायल
Budaun, Budaun | Jun 25, 2026 बदायूं के थाना कुंवरगांव क्षेत्र के बनेई गांव में उधार के ₹50000 न देने पर चार लोगों ने सीमा पत्नी अजहरुद्दीन के डंडे व चप्पल मार कर घायल कर दिया। इस मामले की थाना पुलिस से शिकायत की गई है। थाना पुलिस ने घायल सीमा का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।