हज़ारीबाग: केवाल बिरहोर टोला में उप विकास आयुक्त की अध्यक्षता में स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता कार्यक्रम किया गया आयोजित
विधानसभा आम चुनाव 2024 में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर उप विकास आयुक्त श्री इश्तियाक अहमद की अगुवाई में रविवार 4 बजे बरही प्रखंड के केवाल गांव के बिरहोर टोला में स्वीप कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रशिक्षु आईएएस श्री लोकेश बारंगे, जिला योजना पदाधिकारी श्री पंकज तिवारी, बरही एसडीओ जोगन टुडू, बरही बीडीओ एवं सीओ मौजूद रहे।