जगदलपुर: जिला खनिज संस्थान न्यास निधि की शासी परिषद की समीक्षा बैठक आयोजित
जिला खनिज संस्थान न्यास निधि (डीएमएफटी) शासी परिषद सह समीक्षा बैठक जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में आयोजित की गई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 में डीएमएफटी मद से स्वीकृत कार्यों की प्रगति की समीक्षा और डीएमएफटी मद के नए नियमों के अनुसार तहत 8 सेक्टरों के लिए आगामी पांच वर्षों के लिए प्रस्ताव पर चर्चा की गई।