चूरू: भारतीय रिजर्व बैंक, जयपुर के उप महाप्रबंधक व अधिकारियों ने आरसेटी चूरू में दौरा किया, प्रशिक्षणार्थियों से संवाद किया
Churu, Churu | Jul 8, 2026 जिला मुख्यालय पर संचालित ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) का बुधवार को भारतीय रिजर्व बैंक, जयपुर के उच्च अधिकारियों की टीम ने दौरा किया। इस दौरे में भारतीय रिजर्व बैंक, जयपुर के उप महाप्रबंधक राव क्षितिजराज सिंह, एलडीओ रवि गहलावत और राजीव चौधरी आदि अधिकारियों ने आरसेटी संस्थान की विभिन्न प्रशिक्षण गतिविधियों का जायजा लिया।