जमुई: बामदह लाइन होटल के पास ट्रक की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत, शव का सदर अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम
Jamui, Jamui | Apr 17, 2026 चकाई प्रखंड अंतर्गत बामदह लाइन होटल के पास शुक्रवार की अहले सुबह तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को शुक्रवार की दोपहर 12:30 बजे सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर द्वारा पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की गई और शव को परिजन के हवाले कर दिया।