जयपुर: बनीपार्क थाना इलाके में प्रॉपर्टी विवाद के चलते छोटे भाई ने बड़े भाई की चाकू से हत्या की, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में
Jaipur, Jaipur | Sep 29, 2026 जयपुर के बनीपार्क थाना इलाके में प्रॉपर्टी विवाद को लेकर बड़े भाई श्याम बगानी कि उसके छोटे भाई मुरली बगानी ने हत्या कर दी सुबह मंदिर जाते समय पहले डंडे से उन पर हमला किया वह संभल पाते इससे पहले ही उन पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया जिसके बाद श्याम बगानी की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एफएसएल की टीम ने मौके से लिए सबूत।