नौगढ़: बैरगाढ़ चौराहे के पास गोवध मामले में फरार दो आरोपियों को चकरघट्टा पुलिस ने किया गिरफ्तार
थाना चकरघट्टा पुलिस ने गोवध से जुड़े मामले में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को मुखबिर की सूचना पर गुरुवार सुबह करीब 8 बजे बैरगाढ़ चौराहे के पास से दोनों आरोपियों को दबोच लिया।अभियुक्तों की पहचान रामबली उर्फ बल्ली यादव, निवासी बैरगाढ़ और मन्नू यादव, निवासी केसार के रूप में हुई। दोनों के खिलाफ थाना चकरघट्टा पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 में मुकदमा दर्ज है।