महोबा: कीरत सागर तट पर 845वें कजली मेले का भव्य आगाज, राष्ट्रीय मेला बनाने की उठी मांग
Mahoba, Mahoba | Aug 29, 2026 845वें ऐतिहासिक कजली मेले का भव्य आगाज हुआ। हवेली दरवाजा स्थित शहीद स्थल से निकली शोभायात्रा में आल्हा-ऊदल, राजा परमार और राजकुमारी चंद्रावल की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। 50 से अधिक घोड़ों के नृत्य ने लोगों का मन मोह लिया। प्रभारी मंत्री मन्नू कोरी ने मेले को राष्ट्रीय मेला घोषित कराने के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से सिफारिश की बात कही।