अरवल: अरवल कार्यालय कक्ष में पुलिस अधीक्षक ने लगाया जनता दरबार, शिकायतों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश
Arwal, Arwal | Jul 11, 2026 पुलिस अधीक्षक डॉ. नवजोत सिमी ने जनता दरबार आयोजित कर आमजनों की शिकायतों और समस्याओं को सुना। जनता दरबार में बड़ी संख्या में फरियादी विभिन्न मामलों के समाधान की उम्मीद लेकर पहुंचे। पुलिस अधीक्षक ने सभी की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदनों के त्वरित, निष्पक्ष एवं प्रभावी निष्पादन का निर्देश दिया।