जलालाबाद: शादी टूटी तो इंजीनियर को फंसाने के लिए रची गई साजिश, सीएम योगी को धमकी देने वाला जलालाबाद का सफाईकर्मी गिरफ्तार
शाहजहांपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बम से उड़ाने की धमकी देने के मामले में प्रयागराज पुलिस ने जलालाबाद नगर पंचायत के संविदा सफाईकर्मी नितेश कटियार को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने प्रयागराज निवासी इंजीनियर पवन चौरसिया को फंसाने के लिए सोशल मीडिया पर धमकी भरे संदेश पोस्ट कर उनका मोबाइल नंबर टैग किया था।