कोंडागांव: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ेकनेरा में विकास कार्यों का लिया जायजा, हितग्राहियों को किया सम्मानित
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सोमवार को कोंडागांव जिले के ग्राम पंचायत बड़ेकनेरा का दौरा कर विभिन्न विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का निरीक्षण किया। दोपहर 12 बजे बड़ेकनेरा हेलीपैड पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री ने भगवान शिवजी के दर्शन कर दोपहर 1 बजे सर्व प्रथम अटल डिजिटल सुविधा केंद्र का अवलोकन किया तथा तेंदूपत्ता संग्राहक के घर