नकुड: लखनौती रोड पर व्हीकल शोरूम से चोरों ने स्कूटी सहित ₹2 लाख चुराए
लखनोती रोड स्थित शिवम एंटरप्राइजेज नामक इलेक्ट्रिक व्हीकल शोरूम में चोरी की बड़ी घटना सामने आई है। पीड़ित शमीम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि अज्ञात चोरों ने रात के समय उनकी दुकान में सेंध लगाकर लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। वहां रखी लिथियम बैटरी वाली एक स्कूटी, जिसकी कीमत करीब 27 हजार रुपये बताई गई है, तथा एक ई-रिक्शा की लिथियम बैटरी, जिसकी कीमत ल