गुना नगर: मारपीट मामले में 5 साल से फरार स्थाई वारंटी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
गुना कोतवाली थाना पुलिस ने स्थाई वारंटी पकड़ा है। 4 मई दोपहर को थाना प्रभारी ने बताया, वर्ष 2021 में आरोपी भगत सिंह बाल्मीकि निवासी नई सड़क गुना पर मारपीट का मामला दर्ज हुआ। जिला न्यायालय की कार्यवाही से फरार रहने पर आरोपी का स्थाई गिरफ्तारी वारंट जारी था। 3 मई को सूचना पर आरोपी को गिरफ्तार किया। न्यायालय में पेश किया है।