मिली जानकारी के अनुसार बीती रात बोकारो से आ रहे टेलर ने चाईबासा बाईपास में आयरन ओर लदे एवं सड़क किनारे खड़े हाईवे में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेलर के सामने के हिस्से के परखच्चे उड़ गए, वहीं गनीमत यही रही कि चालक बाल बच गया। टेलर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है, जबकि हाईवे के दोनों टायर फट गए हैं।