आगरा: आईएसबीटी के पास खड़ी बस और ट्रक में लगी आग, मची अफरा तफरी, बड़ा हादसा टला
Agra, Agra | Apr 18, 2024 थाना सिकंदरा क्षेत्र के अंतर्गत आईएसबीटी के पास खड़ी एक बस और ट्रक में अचानक से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और आज की लपटें उठने लगी, गनीमत की बात यह रही कि इस दौरान बस और ट्रक में कोई मौजूद नहीं था, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था, आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई, दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।