आगरा: राजामंडी स्टेशन के बाहर बने सेल्फी पॉइंट पर रेलवे ने डाली निर्माण सामग्री,लोगो को हो रही परेशानी
Agra, Agra | Apr 18, 2024 आगरा के राजामंडी स्टेशन की खूबसूरती में चार-चांद लगाने के लिए सामाजिक संस्था से कार्यकर्ताओं ने बीते दिनों डलाब घर को साफ कर सेल्फी पॉइंट में बनाया था। लेकिन रेलवे ने स्टेशन की निर्माण सामग्री सेल्फी पॉइंट के अंदर भर दी हैं। जिससे लोग सेल्फी पॉइंट का लुत्फ नही उठा पा रहे है। वही बैठने की बेंच पर भी भारी गंदगी का अंबार हैं।