बहराइच: विकास भवन सभागार में बैठक के दौरान डीएम ने ऋण योजनाओं में रुचि न लेने पर बैंकों के विरुद्ध कार्यवाही के दिए निर्देश
बहराइच विकास भवन सभागार में आयोजित जिला स्तरीय पुनरीक्षण एवं सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक के दौरान जिला अधिकारी मोनिका रानी ने कहा की आकांक्षात्मक जनपद बहराइच के विकास के लिए आवश्यक है कि बैंक मिशन मोड में कार्य कर अधिक से अधिक लोगों को स्वावलंबी बनाने में रचनात्मक सहयोग करें।