बहराइच: गद्दीपुरवा में बाइक से जलभराव की छींटे पड़ने पर दो पक्षों में हुई मारपीट, 5 लोग हुए घायल
रामगांव इलाके के गद्दीपुरवा में बाइक का पहिया बारिश के जल भराव में जाने पर गंदे पानी के छींटे पड़ने पर कहासुनी हुई। जो दो पक्षों मे मारपीट में बदल गई। इसमें एक पक्ष के तीन व दूसरे पक्ष के दो लोग घायल हो गए। थाने में घायलों को लाए जाने पर अस्पताल भेजा गया है। रामगांव थाने के बेगमपुर के मजरे गद्दीपुरवा गांव का मामला है। पुलिस जाच में जुटी।