बहराइच: जीआईसी सहित जनपद में आयोजित पुलिस भर्ती परीक्षा में 9216 परीक्षार्थियों में से 6288 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा
गुरुवार से शुरू हुई पुलिस भर्ती परीक्षा को लेकर जनपद बहराइच में जीआईसी सहित 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए। इन परीक्षा केन्द्रो पर दो पालियों में परीक्षाएं संपन्न कराई गई। वहीं प्रत्येक पाली मे 4608 परीक्षार्थियों को परीक्षा देनी थी। लेकिन पहले दिन दोनों फलियां में 9216 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 6288 परीक्षार्थी ही परीक्षा मे सम्मिलित हुए जबकि 2928 अनुपस्थित रहे।