बहराइच: मेटुकहा में खेत जा रहे बालक को कुत्तों ने नोंच कर किया घायल, अस्पताल मेल जारी
रामगांव थाने के मेटुकहा गांव में कुछ बच्चे खेत की ओर जा रहे थे। पांच वर्षीय शाहरूख पुत्र समीर सबसे पीछे था। इसी बीच कई कुत्तों के झुंड ने शाहरूख पर हमला कर दिया। जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। कुत्तों का बालक पर हमला होते ही खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़े। उन्होंने कुत्तों के झुंड को कड़ी मशक्कत से खदेड़ा। अस्पताल में इलाज जारी है।