बहराइच: गौरा धनौली में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला युवक का शव,शव का करवाया जा रहा पोस्टमार्टम
जिले के मटेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत गौरा धनौली गांव में गुरुवार को संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव फंदे से लटकता मिला। जिसकी सूचना परिजनों के द्वारा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई हैं।