कोंडागांव: कोंडागांव जिले में बिजली कटौती से परेशान जनता, आम आदमी पार्टी ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की दी चेतावनी
कोंडागांव जिले में लगातार हो रही अनियमित बिजली कटौती को लेकर आम आदमी पार्टी ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। जिला अध्यक्ष सुक्कूराम नाग के नेतृत्व में पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने आज गुरुवार दोपहर 1 बजे SDM कोंडागांव के नाम तहसीलदार मनोज रावटे को ज्ञापन सौंपकर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की। इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी संतोष नाग, ब्लॉक अध्यक्ष बड़े डोंगर बिरजू...