डोभी: डोभी व बहेरा थाना क्षेत्र में प्रशासनिक माहौल के बीच होली पर्व शांतिपूर्ण संपन्न
Dobhi, Gaya | Mar 4, 2026 डोभी एवं बहेरा थाना क्षेत्र में बुधवार को होली पर्व शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गया। शाम सात बजे तक कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली। पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा और विभिन्न चौक-चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गई थी। डोभी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार एवं बहेरा थानाध्यक्ष रविरंजन कुमार ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि