रामगढ़: रामगढ़ में अनोखी शादी, हेलिकॉप्टर से हुई दो बेटियों की विदाई, पिता ने बेटियों की इच्छा पूरी करने के लिए खर्च किए 5 लाख
Ramgarh, Alwar | Oct 20, 2026 रामगढ़ क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के समीप स्थित शीतल गांव में रविवार को एक अनोखी शादी देखने को मिली। यहां एक पिता ने अपनी दोनों बेटियों की शादी के बाद उनकी विदाई हेलिकॉप्टर से कराकर उनकी ख्वाहिश पूरी की। हेलिकॉप्टर से दुल्हनों की विदाई का वीडियो मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसके बाद यह शादी चर्चा का विषय बन गई।