इटावा: डीएम के आदेश पर जनपद के कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों का समय बदला गया, अब सुबह 7:00 से 12 बजे तक होंगे संचालित
Etawah, Etawah | Apr 16, 2025 बढ़ते तापमान को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूली बच्चों के हित में बड़ा फैसला लिया है, जिलाधिकारी के आदेश पर बुधवार से जनपद के कक्षा एक से आठ तक संचालित होने वाले परिषदीय सहायता प्राप्त मान्यता प्राप्त और सीबीएसई बोर्ड के अंतर्गत संचालित सभी विद्यालयों का समय बदल दिया गया है, अब यह विद्यालय सुबह 7:00 से दोपहर 12:00 तक संचालित होंगे।