पीलीबंगा: एक युवक का अपहरण कर मारपीट करने का आरोप, पीलीबंगा पुलिस थाने में दर्ज हुआ मुकदमा
एक युवक का अपहरण कर मारपीट करने के आरोप में पीलीबंगा पुलिस थाने में केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने आज शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि संतरों देवी निवासी कालीबंगा ने आरोप लगाया कि तीन नामजद आरोपियों ने परिवादिया के पति का अपहरण कर ले गए व उसके साथ मारपीट की। पीलीबंगा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मारपीट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।