पुष्पराजगढ़: शहडोल सांसद हिमाद्री सिंह ने पार्टी पदाधिकारी से की मुलाकात
शहडोल लोकसभा क्षेत्र की संसद हिमाद्री सिंह ने सोमवार 3:00 बजे अनूपपुर में भाजपा जिला महामंत्री सिद्धार्थ शिव सिंह की सुपुत्री के मुंडन संस्कार उपरांत आयोजित स्वरुचिभोज मे सम्मिलित होकर बधाई एवं शुभकामनायें प्रेषित की. इस दौरान पार्टी के कई नेता इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए जहां सांसद ने उनसे चर्चा करते हुए हाल-चाल जाना।